Let’s travel together.

सवारियां मना करती रहीं लेकिन शराब के नशे मेें धुत्त ड्रायवर ने पलटा दिया ऑटो, पांच घायल

0 60

 

-108 एम्बुलेंस की मदद से घायल पहुंचे अस्पताल

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के रायश्री गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ऑटो में आठ लोग सवार थे इसी दौरान ऑटो ड्रायवर ने शराब पी रखी थी और तेज गति से वाहन को पलटा दिया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो का ड्रायवर शराब के नशे में धुत्त था और इसके बाद उसने ऑटो को तेज रफ़्तार से चलाया। वाहन में बैठी सवारियों ने तेज रफ्तार का मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। सवारियों ने ऑटो के ड्राइवर से वाहन को धीमे चलाने की मिन्नतें भी की थी लेकिन ड्राइवर नहीं माना और कुछ दूर आगे ऑटो बेकाबू होकर पलटा दिया। सवारियों ने बताया है कि इस बीच ड्राइवर चलते ऑटो से कूद कर भाग भी गया।

108 एम्बुलेंस की मदद से घायल पहुंचे अस्पताल-

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के रायश्री गांव के पास की है। हादसे में घायल हुए सभी सवारियों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो के पलट जाने के बाद ऑटो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। देहात थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पांच लोग घायल हुए हैं-

बताया गया है कि ऑटो (एमपी 33 आर 3985) का ड्राइवर कुछ सवारियों को कोलारस से बैठाकर शिवपुरी की और निकला था इस दौरान ऑटो ड्राइवर ने पड़ोरा चौराहे से कुछ सवारियों को और ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में करीब 8 सवारी बैठी हुई थी। तब ऑटो रायश्री गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा कर पलट गया।इस हादसे में ऑटो में सवार 8 लोगों में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें पचई जाटव पुत्र हल्कू जाटव उम्र 65 वर्ष निवासी पडोरा सड़क, गजेंद्र जाटव पुत्र नीलम जाटव उम्र 15 वर्ष निवासी जगतपुर कोलारस, राजकुमारी आदिवासी पत्नी भागीरथ आदिवासी उम्र 45 वर्ष धरमपुर कोलारस और राजकुमारी की बहन रामकली आदिवासी पत्नी सीताराम आदिवासी उम्र 50 वर्ष धरमपुर कोलारस को अधिक चोटें आईं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811