Let’s travel together.

मप्र आजीविका समूह की महिलाएं लगाएंगी तीन दिवसीय मेला

0 418

 

– शिवपुरी में उत्कृष्ट मेले का आयोजन

– 26 सितंबर से होगा प्रारंभ

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में आत्म निर्भर नारी, आत्मनिर्भर मप्र नारे के साथ तीन दिवसीय एक उत्कृष्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय मेले की थीम होगी मप्र सशक्त नारी के बढ़ते कदम। इस मेले का आयोजन मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला प्रशासन के द्वारा स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों का मेला होगा।
यह मेला 26 सितंबर को प्रारंभ होगा और 28 सितंबर तक चलेगा। मेले का आयोजन नक्षत्र गार्डन एवं रिसोर्ट ग्वालियर वायपास रोड़ शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। मेले में जिले के स्व-सहायता समूहों के द्वारा निर्मित किये जा रहे विभिन्न उत्पादों के स्टॉाल विक्रय हेतु लगाये जा रहे है।
साथ ही फूड कोर्ट में ट्रेडिशनल लजीज व्यंजनों के स्टॉक भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। लजीज व्यंयजनों में दाल पानिया, बाजरे की खीर, बाजरे की लडडू, महेरी इत्यादि लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही मेलों में रात्रि 7 बजे से रंगारंग कार्यक्रम म्यूजिक नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिवपुरी के टॉप कलाकारों द्वारा अपनी मधुर आवाज से सुरों की शाम सजेगी एवं अन्य कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए किड्स प्लेट एरिया बनाया जा रहा है। जहॉ बच्चे इसमें आनंद ले सकते है। स्थानीय नक्षत्र गार्डन में इस मेला का समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811