Let’s travel together.

भारतऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच,भारत ने 99 रन से की जीत दर्ज

0 152

इन्दौर।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के चलते इस लक्ष्य को 33 ओवर में 317 का कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी

ऑस्ट्रेलिया की टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर सिमट गई। अश्विन और जडेजा को 3-3 विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सीन एबट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। डेविड वार्नर ने भी 53 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए थे। शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) ने शतक बनाए तो वहीं केएल राहुल ने 52 और सूर्यकुमार यादव ने 72 रन की तूफानी पारी खेली थी। इंदौर वनडे जीतने के साथ ही भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811