Let’s travel together.

भारत विकसित राष्ट्र तब तक नहीं बन सकता जब तक राष्ट्र का हर बच्चा तंदुरुस्त और स्वस्थ ना हो- डॉ शर्मा

0 126

 

रायसेन -सुपोषण अभियान के तहत, सेवा भारती मध्य भारत प्रांत ,शाखा रायसेन द्वारा 23 से 28 सितंबर तक सुपोषण सप्ताह में सुपोषण-आधारित संवेदीकरण आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं।

सुपोषण सप्ताह का उद्देश्य सामुदायिक गतिशीलता सुनिश्चित करना, छोटे बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए लोगों की भागीदारी को बढ़ाना और सभी के लिए स्वास्थ्य और सुपोषण सुनिश्चित करना है।

रानी दुर्गावती अनु जन बालिका छात्रावास गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ ए के शर्मा ने कहा इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है।सुपोषित अभियान हमारी भावी पीढ़ियों को स्वस्थ बनाए रखने का एक विशेष अभियान है। भारत विकसित राष्ट्र तब तक नहीं बन सकता जब तक राष्ट्र का हर बच्चा तंदुरुस्त और स्वस्थ ना हो।

चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कुपोषण मुक्त भारत के सपने को पूरा करने में सेवा भारती कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम में हरीश मिश्र, नारायण सिंह कुशवाह, बदामी पटेल, नितिन मालवीय, छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थीं। छात्राओं का स्वास्थ्य परिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। मंच संचालन हरीश मिश्र ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811