मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
File Photo
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज जमुनिया पंचायत के गांव कयामपुर में इन दिनों तेंदुआ का मूवमेंट देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया इससे पहले भी कई बार तेंदुआ गांव वालों के पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है।
तेंदुआ ने फिर से अनिल शर्मा पिता महेश बाबू शर्मा निवासी कयामपुर की गाय का शिकार कर लिया है।
अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाय अभी दूध दे रही थी दो दिन से नहीं मिली तो हम उसको जंगल में ढूंढने के लिए गए तो आज जंगल में मृत पाई गई। गाय के ऊपर तेंदुए के दांत के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं गाय का तेंदुआ ने ही शिकार किया है।
गाय के मरने से मुझे काफी नुकसान हुआ है।
इससे पहले भी तेंदुआ का मूवमेंट कायमपुर के जंगलों में देखा गया था पहले भी कायमपुर गांव के निवासी पीतामसिंह राजपूत , नवल सिंह,
ऊधम सिंह , राजवीर , भूरा आदि के पालतू पशुओं का भी तेंदुआ शिकार कर चुका है। कायमपुर गांव से ही लगकर घना जंगल पड़ता है यह जंगल कई किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है इसी जंगल में तेंदुआ का मूवमेंट हर कभी देखने को मिलता है।
वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले ही अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को जंगल में समूह बनाकर बातचीत करते हुए जाने का अनाउंसमेंट किया था आगे कहा था ज्यादा देर रात तक जंगल में अपने जानवरों को ना छोड़े। सभी ग्रामीण अपने जानवरों को घर के अंदर बांधकर रखें। दीवानगंज ,अंबाडी, कुलहड़िया, नरखेड़ा,गीदगढ़ सहित कई गांव में तेंदुआ का मूवमेंट देखा जा रहा है।