Let’s travel together.

राज्यपाल ने सिकल सेल एवं टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा की

0 84

-कहा वाहक और बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड तत्काल मिले

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल जाँच के बाद वाहक अथवा बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड निश्चित समय में मिलने की व्यवस्था बनाई जाये। उन्होंने कहा कि सिकल सेल जाँच कार्य की गति के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और समुदायों को चिन्हित कर जाँच का कार्य कराया जाये। राज्यपाल पटेल ने कहा है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की चुनौतियों का पूरी ताकत और संवेदनशीलता के साथ किये जाये। निर्वाचन कार्यों से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गति रुके नहीं, इसकी अग्रिम कार्य-योजना बनाई जाये। राज्यपाल सिकल सेल एवं टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष , अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण और राज्यपाल के प्रमुख सचिव भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि जनजाति बहुल क्षेत्रों के बड़े अस्पतालों में सिकल सेल के इलाज के लिए एक अलग विशेष वार्ड बनाया जाना चाहिए। वार्ड में सिकल सेल की जाँच और उपचार की एकीकृत व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग, कार्ड वितरण, उपचार आदि कार्यों की चरणबद्ध प्रभावी मॉनिटरिंग करें। राज्यपाल ने गुजरात के 95 प्रतिशत जनजाति बहुल जिले डांग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ पर सिकल सेल रोग के कुछ सौ मरीज ही हैं। संभवतः वहाँ जड़ी-बूटी की व्यापक उपलब्धता, उनका वातावरण पर प्रभाव और समुदाय के पारंपरिक जड़ी-बूटी के ज्ञान का प्रभाव हो सकता है। उन्होंने होम्योपैथी के चिकित्सकों द्वारा औषधि की सफलता की जानकारी भी दी और विभाग को इसके लिये शोध और अनुसंधान के प्रयास करने के लिए कहा। देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में सिकल सेल उपचार प्रयासों की जानकारी भी ली जानी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2025 तक टी.बी. उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करना है। टी.बी. उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम करें। रोगी पोषण प्रयासों में सक्रिय जन-भागीदारी प्राप्त करने के लिए सक्रिय निक्षय मित्रों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करें। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उद्योगपतियों को भी जोड़ा जाए।
राज्यपाल ने कहा कि प्रारंभ किये गये सिकल सेल के राष्ट्रीय मिशन को प्रदेश में लांच कर सिकल सेल एनीमिया निवारण के कार्यों को संरक्षण दिया है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन का आदर्श प्रस्तुत करें। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने सिकल सेल और टी. बी. उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति के आयामों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, राज्यपाल के उप सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811