Let’s travel together.

बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को चित्रों में उकेरा, ठाकुर रघुनाथ सिंह स्मृति बाल चित्रकला प्रतियोगिता संम्पन्न

0 44

विदिशा। पंडित गंगा प्रसाद पाठक न्यास के बैनर तले शालेय छात्रों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन  हुआ विगत 32 वर्षों से  चित्रकला प्रतियोगिता अनवरत किया जा रहा हे।

विदिशा की सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतिनिधि संस्था ,पंडित गंगा प्रसाद पाठक ललित कला न्यासके तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर के ठाकुर ने किया।

छात्रों को उनके कैरियर से सम्बंधित जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने   बच्चो को लगन, निष्ठा पूर्वक अपना लक्ष्य निर्धारित करने विषयक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री के सिंह युवा ने प्रारम्भ में बच्चों को चित्रकला की बारीकियों से परिचित कराते हुए, पाठक न्यास की गतिविधियों की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री गोविन्द देवलिया ने संक्षिप्त में न्यास की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की एवं चित्रकला प्रतियोगिता के नियमो से छात्रों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरके ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी,विशिष्ट अतिथि श्री के सिंह प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय एवं न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविंद देवलिया के अतिरिक्त सचिव सुनील जैन न्यासी सदस्य श्री भरत लड्ढा दीपक पाठक, अमर सिंह दांगी अरविंद द्विवेदी ,अनंत सिंह राजपूत, मनमोहन बंसल, शिवकुमार तिवारी, श्रीमती मीरा जैन , श्रीमती कमला चतुर्वेदी ( पूर्व प्राचार्य) मानसी राजपूत ,अंशु राजपूत, दीपक तिवारी, भूपेंद्र सिंह राजन ,राकेश सिंह ,केशव जाटव एवं कार्यक्रम में विशेष सहयोग संस्था सिंह ग्राफिक्स एवं सर्वोदय कान्वेंट स्कूल रहे।

उक्त जानकारी न्यास के कार्यक्रम प्रभारी अनन्त सिंह ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सकेत शिशु रंजन ट्रिनिटी कान्वेंट सेंट मैरी रामकृष्ण मेमोरियल सर्वोदय कान्वेंट शासकीय कन्या शाला मानस शिशु मंदिर मयूर कान्वेंट अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811