Let’s travel together.

महामाया चौक पर यातायात थाने के सामने मुख्य मार्ग जलमग्न,वाहनों कि आवाजाही मे अवरोध

0 595

लाइलाज बीमाऱी बन गया जलभराव, जिम्मेदारो की सिर्फ रस्म अदाएगी तक जिम्मेदारी

–शहर का फॉरलेन रोड बना मुसीबत,कई सालो के निर्माण के चलते अभी भी अधूरा,नही बने नाले

रायसेन।आज शाम से हुई तेज वर्षा के बाद फिर से यातायात पुलिस चौकी के पास महामाया चौक पर फिर जल भराव की स्थिति बन गई। शहर् के मुख्य मार्ग सांची रोड पर तेज बारिश के बाद सड़क पर ढ़ेड से दो फिट पानी भर गया।जिससे चार पहिया कारे काफी मशक्क्त के साथ निकल रही है।वही दो पहिया वाहनो का निकलना मुश्किल हो गया हे। हालांकि वर्षा का दौर अभी जारी हे जलभराव की जगह ही नगरपालिका का कार्यालय हे।

इस बार एक माह पूर्व हुई बारिश मे भी यही स्थिति बनी थी अब दोबारा यह स्थिति बनी है। सड़क के पूर्वी और बने मार्केट की दुकानों की सीडिया तक डूब गई हे जबकि वाहन निकले पर लहरों से पानी दुकानों मे जाने के हालात बन गये हे।नगर पालिका ने एक तो नालो की सफाई नही कराई हे वही दूसरी और शहर मे फोर लेन रोड बनाई गई लेकिन सड़को के किनारे यहाँ नए नाले नही बनाये गये है।


करोड़ की लागत से रोड चौड़ीकरण किया गया परंतु जल भराव की स्थिति यथावत है इस पूरे प्रोजेक्ट में नियम अनुसार नहीं किया गया ।
जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे इस और ध्यान।

बिजली सब स्टेशन मे पानी भरा

सागर रोड स्थित बिजली के सब स्टेशन मे भी पानी भर गया हे। बिजली सब स्टेशन के पास बना नाला अतिक्रमण से छोटा होने के कारण पानी रुक कर जा रहा हे। वही अर्जुनंगर मे इसी नाले पर अतिक्रमण और नई बनाई गई रोड  उची होने से पानी रुक गया हे। वही नाके के पानी की निकासी की जगह ही नही हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811