Let’s travel together.

रक्षाबंधन के साथ धूमधाम से मनाया गया भुजरियां पर्व, निकली शोभायात्रा, गाए सावन के मनभावन गीत

0 128

 

सी एल गौर रायसेन

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भुजरिया पर्व के शुभ अवसर पर शहर में कई स्थानों से कजलियां की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई वहीं कई महिलाएं अलग-अलग मोहल्ला से अपने सिर पर कजलिया रखकर विसर्जन के लिए चलते हुए दिखाई दी।

शहर के प्राचीन नरापुरा से काजलियो का जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए जहां महिला वर्ग द्वारा सावन के मनभावन गीत गाकर कजलिया पर मनाया गया वहीं दूसरी ओर शोभा यात्रा में शामिल लोगो ने लहगी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया एवं सावन के गीत गाकर जमकर मनोरंजन किया । भुजरिया की शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया इसके पश्चात नगर के प्राचीन मिश्रा तालाब पर शाम के समय कजलियो को सम्मान के साथ तालाब में विसर्जित किया गया।

इस मौके पर मिश्र तालाब किनारे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़भाड़ देखी गई भुजरिया पर्व के उपलक्ष में लोग एक दूसरे से भुजरिया लेकर गले मिलते दिखाई दिए इस अवसर पर बड़े लोगों ने छोटे लोगों को आशीर्वाद दिया और छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया । इस प्रकार से श्रद्धा भावना के साथ भुजरिया पर्व मनाया गया इससे पूर्व सुबह के समय रक्षाबंधन पर भी मनाया गया जिन बहनों ने रात के समय में रक्षा सूत्र नहीं बाधे थे उन बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस प्रकार से इस वर्ष में 2 दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया क्योंकि भद्रा नक्षत्र बीच में आ जाने के कारण है स्थिति निर्मित हुई जिससे लोगों को दो दिन रक्षाबंधन मानना पड़ा इस तरह से बुधवार को रक्षाबंधन और भूजरिया दोनों ही धूमधाम के साथ मनाए गए शहर में भी त्यौहार को लेकर बाजार में काफी लोगों की चहल-पहल देखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811