– प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं को वितरित की गई पुस्तकें
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम छातेर के शासकीय हाई स्कूल में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमे ग्राम सरपंच, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना की इस दौरान प्राचार्य सलमान खान व समस्त स्टाफ ने गणमान्य अतिथियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।प्राचार्य व उपस्थित विशिष्ठ अतिथि जनों ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया ।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदाय निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण सरपंच प्रतिनिधि संतोष गुजर द्वारा किया गया।इस दौरान पालक हरिश्चंद्र शिल्पी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद भी स्कूल में पदस्थ प्राचार्य सलमान एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा बच्चों की पढ़ाई को लेकर जो गंभीरता वरती जाती है वह काबिले तारीफ है । दूसरी ओर शिक्षकों के द्वारा सत्र के बीच में ऐसा भी देखा जाता है जब बच्चे स्कूल नहीं आते तो शिक्षक घर पर जाकर बच्चों की स्कूल नहीं आने का कारण पता करते हैं और हम माता-पिता से बच्चों को स्कूल पहुंचने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के द्वारा बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है वह निजी स्कूलों से भी अच्छा है।

पालक ब्रजमोहन बैरागी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है, प्रत्येक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान विद्यालय द्वारा दिया जाता है।पालक पप्पू अहिरवार ने बताया कि हमारे ग्राम के शासकीय हाई स्कूल में पढ़ाई का जो माहौल है वह किसी भी निजी स्कूल से बेहतर है।
अंत मे प्राचार्य द्वारा समस्त विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने व स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।