सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सोने की चिड़िया कहे जाने वाले धरसीवा विधानसभा से कांग्रेस में टिकिट के दावेदारों की संख्या काफी अधिक हो गई है अब तक डेढ़ दर्जन के करीब दावेदार अपनी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं जिनमे अधिकांश मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले पार्टी के सक्रिय समर्पित नेता ही हैं जिसे देखते हुए यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या कांग्रेस धरसीवा से अपना चेहरा बदलेगी इंसका एक कारण यह भी है कि यदि कांग्रेसी बर्तमान विधायक के कार्यकाल से संतुष्ट हैं तो फिर उनके रहते इतने अधिक दावेदारों ने दावेदारी क्यों पेश की कांग्रेस में दावेदारों की सूची देखी जाए तो बर्तमान विधायक श्रीमती अनिता शर्मा के अलावा क्षेत्र के दिग्गज नेताओं में मुख्यमंत्री के करीबी ओर पिछली बार जिनका टिकिट मिलते मिलते रह गया उनमे खरोरा ब्लॉक के देववृत नायक है जो पहले स्वयं ओर वर्तमान में उनकी धर्मपत्नि को तिल्दा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाने में कामयाब रहे हैं वही धरसीवा से ही अन्य प्रबल दावेदारों में चौवाराम वर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा भी मुख्यमंत्री के करीबी नेताओ में से हैं जिनका पार्टी हित मे अहम योगदान के साथ यह जमीनी नेता हैं इसके अलावा धरसीवा जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, कूँरा निबासी मदन गोयल ने भी अपनी अपनी दावेदारी पेश की है धरसीवा विधानसभा से लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं ने दावेदारी पेश की है वही अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि हाल में पार्टी की गाइड लाइन से हटकर जो हिन्दू राष्ट्र को लेकर बर्तमान विधायक का बयान चर्चित हुआ था वह टिकिट में उनके लिए रोड़ा बन सकता है इसके अलावा यह भी की उनसे यदि सभी संतुष्ट हैं तो फिर इतनी अधिक संख्या में टिकिट के लिए दावेदारी क्यों ऐंसे में बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि क्या कांग्रेस धरसीवा विधानसभा से कोई नया चेहरा मैदान में उतारेगी ओर यदि उतारेगी तो वह कौन होगा क्या इस बार मुख्यमंत्री के किसी करीबी को ही मौका मिलने वाला है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post