Let’s travel together.

प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव एक बार फिर 18 हजार 380 फीट ऊंची चोटी खारदुंगला पास पर 26 जनवरी को देश का तिरंगा फहराएंगी

0 222

मुकेश साहू दीवानगंज

सांची ब्लॉक के दीवानगंज गांव के पास स्थित सेमरी गांव की बेटी और प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव एक बार फिर 18 हजार 380 फीट ऊंची चोटी खारदुंगला पास पर 26 जनवरी को देश का तिरंगा फहराएंगी। अंजना यादव रविवार 22 जनवरी को लेह लद्दाख के लिए अपने घर रायसेन जिले के सेमरी गांव से रवाना हुई हैं। लेह लद्दाख पहुंचकर वहां से लगभग 35 किलोमीटर साइकिल से रवाना होकर 26 जनवरी को खारदुंगला पास पहुंचकर तिरंगा फहराएंगी।
इससे पहले भी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर फहरा चुकीं हैं राष्ट्रीय झंडा, 26 जनवरी को दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रा खारदुंगला फतह की तैयारी हैं अंजना यादव अब 18380 फीट ऊंची चोटी पर देश का झंडा फहराएंगी
कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश के सीएम चौहान के साथ पौधारोपण भी किया था
अंजना यादव पूर्व में भी कई ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिनमें माउंट फेंडरसिप पीक 17346 फीट, माउंट यू नाम पीक 20000 फीट, माउंट रेनोक पीक 16023 फीट, माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प 17598 फीट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फीट, माउंट गोकू पीक 17929 फीट, माउंट पतासु पीक 13800 फीट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश, ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो.खो, ताइक्वांडो विसबॉल आदि में बेहतर प्रदर्शन किया है। अंजना यादव ने माउंट ट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है, जिसके भारत में तीन ही संस्थान हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है, उसके बेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। अंजना फिलहाल हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। इसके अलावा वह रक्तदान जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया था अंजना यादव का कुछ महीने पहले दीवानगज चौकी पर की प्रभारी और ग्रामीणों ने स्वागत किया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811