Let’s travel together.

संत शिरोमणि रविदास के विचार प्रवर्तन पर पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

0 112

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

संत रविदास जी के विचार प्रवर्द्धन हेतु स्थानीय पी जी कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य डॉ इंदिरा जैन के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि विवेक शेंडये और विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि जैन, डॉ किरण दुबे ने अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ इंदिरा जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौरव की बात है कि संत शिरोमणि रविदास के विचार प्रवर्तन पर कार्यक्रम जारी है। राष्ट्र निर्माण के लिए चौदहवीं और पंद्रहवीं शताब्दी में धार्मिक सुधार आंदोलन की शुरुआत हुई, सामाजिक चेतना से स्वतंत्र व्यक्तित्व फिर राजनीतिक चेतना के बाद स्वतंत्र राष्ट्र की भूमिका बनती है। रविदास जी ने पाखंड खत्म किया कर्म को महत्व दिया और निर्गुण भक्ति के साथ यह भी बताया कि हम एक ही नूर की उपज है। संविधान के दर्शन का निर्धारण धार्मिक सुधार आंदोलन से हुआ।


विवेक शेंडेये ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्राचीन काल से संत परंपरा प्रभावशाली रही रविदास जी मन से सात्विक और सबको समाहित करने की इच्छा शक्ति रखते थे। जिसमें दुराभाव नहीं होता वह आध्यात्म प्रधान होता है और समाज उसे स्वीकारता है हमारे देश में ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से विद्यमान है विश्वगुरु होने के कारण ही आक्रांताओं ने ज्ञान के भंडार को नष्ट किया।
समकालीन विद्वानों ने देशाटन कर समाज को जाग्रत किया,संत का कार्य ही उन्नत बनाना है
रविदास जी ने वाणी और काव्य से समाज को प्रेरणा दी,कुरीतियों पर प्रहार किया,मौलिक प्रभावशाली निरूपण किया।श्रम को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए और दृष्टि में दोष नहीं होना चाहिए। समाज सुधारक भी निर्भीक होकर कहते थे जिससे श्रेष्ठ भारत हो,जीवन मूल्यों को सम्मान से देखें तो समृद्ध और सुसंस्कृत राष्ट्र बनेगा।

इसके बाद चित्रकला, निबन्ध, गायन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भाषण में दुर्गेश नंदिनी विश्वकर्मा (के एन कॉलेज) प्रथम,गौरव राठौर(पी जी कॉलेज)द्वितीय और समेकित जैन (ओजस्विनी कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में पूनम प्रजापति (शासकीय कॉलेज हटा)
प्रथम, रागनी पटेल(के एन कॉलेज) द्वितीय और सानिया ताम्रकार (शासकीय कॉलेज, पथरिया) तृतीय स्थान पर रहे। गायन में अनुष्का चौबे (पी जी कॉलेज)प्रथम,रागनी पटेल(के एन कॉलेज)
द्वितीय और खुशी मोदी (विजय लाल कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहे।
और निबंध में मनु त्रिलोकी नाथ (पी जी कॉलेज)प्रथम, श्रेया पांडे(हटा) द्वितीय, शगुफ्ता बानो (ओजस्विनी) तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ के के दुबे ने किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811