Let’s travel together.

दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे

0 14

गांधी जयंती पर हुई विशेष ग्राम सभा, ग्रामीणों की मांग पर कई विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार; नए कानून और रजिस्ट्री संबंधी जानकारी भी दी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता अनीशा बी ने की।

ग्राम सभा में पंचायत की आय बढ़ाने, नल-जल योजना, मुख्य मार्ग के पीछे स्थित दो गलियों सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों की मांग पर आगामी कार्यों के लिए कई प्रस्ताव भी तैयार किए गए। सरपंच गिरजेश नायक ने ग्रामीणों से ग्राम सभा में अपनी समस्याएं और विकास संबंधी मुद्दे रखने की अपील की। उन्होंने ग्राम सभा का एजेंडा पढ़कर सुनाया।

नल कनेक्शन कटने से बचाने जमा करें राशि

सरपंच गिरजेश नायक ने कहा कि कई ग्रामीणों द्वारा नल-जल योजना की राशि जमा नहीं की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से समय पर राशि जमा करने की अपील करते हुए कहा कि राशि जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं पाइप लाइन में लीकेज दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पंचायत को दें, ताकि लीकेज के कारण घरों तक गंदा पानी पहुंचने की समस्या न हो।

गलियों में सीसी रोड और बच्चों के लिए खेल मैदान की मांग

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपने-अपने मोहल्लों की गलियों में सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। वहीं बच्चों ने गांव में फुटबॉल और क्रिकेट खेलने के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों की मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए।

नए कानून और रजिस्ट्री की दी जानकारी

दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने ग्रामीणों को नए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं हल्का पटवारी सुरेश शर्मा ने रजिस्ट्री से जुड़े विषयों की जानकारी दी। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि उनके मकानों की रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी है, ऐसे में दोबारा रजिस्ट्री कराने की आवश्यकता क्यों है। ग्रामीणों के सवालों पर संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। वही वन विभाग के डिप्टी रेंजर सतीश श्रीवास्तव से ग्रामीणों ने स्कूल परिसर और गांव में बंदरों को आतंक के विषय में बताया इस पर डिप्टी व्यंजन ने कहा कि कल मुंह के बंदरों के लिए पिंजरा रखा जाएगा लेकिन लाल मुंह के बंदर बन प्राणी के तहत आते हैं तो ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर केवल काले मुंह के ही बंदर उत्पाद मचाते हैं लाल मुंह के नहीं आते हैं इस पर डिप्टी रंजन ने पिंजरा रखने की बात रखी। वही दीवानगंज पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र भी भारत सरकार द्वारा मिला है।

ग्राम सभा में सरपंच गिरजेश नायक, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, उप सरपंच शामी डिप्टी रेंजर शक्ति श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर नीता अहिरवार, पटवारी सुरेश शर्मा, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811