Let’s travel together.

अवैध रूप से फर्शी पत्थर उत्खनन करने पर 28 करोड़ रू से अधिक जुर्माना वसूली का नोटिस

0 297

रायसेन। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देश पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग ने रायसेन तहसील के ग्राम कानपोहरा के खसरा क्रमांक 5, 6 एवं 7 में श्री आफताब हुसैन निवासी 14 मॉडल ग्राउंड हमीदिया रोड भोपाल तथा श्री श्यामलाल समरवार निवासी ग्राम कानपोहरा तहसील व जिला रायसेन द्वारा अवैध रूप से फर्शी पत्थर का उत्खनन किया जाना पकड़ा गया है। मौके पर जेसीबी कम्पनी की पोकलेन वाहन क्रमांक एमपी 04 के 7265 वाहन क्रमांक एमपी 04 के 5265 एवं ट्रक एस मॉडल टाटा 1210 एसई बिना क्रमांक के ऑपन बॉडी जप्त किया गया है। मौके से 31032 घन मीटर फर्शी पत्थर का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया है।

जिसका प्रकरण मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 18 के अंतर्गत बनाया गया है।
मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 अंतर्गत प्रकरण में श्री आफताब हुसैन तथा श्री श्यामलाल समरवार को नोटिस जारी कर उनसे प्रशमन हेतु कुल शास्ति रूपये 28 करोड़ 30 लाख 14 हजार 600 रू एवं प्रशमन शुल्क एक हजार रू क्यों ना वसूल किया जावे, इस संबंध में सात दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय सीमा में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर श्री आफताब हुसैन तथा श्री श्यामलाल समरवार के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811