Let’s travel together.

ग्राम मरखेड़ा टप्पा में 3 करोड़ 12 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

0 85

 

शब्बीर अहमद बेगमगंज रायसेन

क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने कहां की कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में ना 2 लाख माफ किए , ना युवाओं को रोजगार दिया, तीर्थ दर्शन महत्वकांक्षी योजनाओं को बंद किया ।

रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मरखेड़ा टप्पा में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने विकास पर्व के अंतर्गत 3 करोड़ 12 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण की और उपस्थित क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया । इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।


क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम मरखेड़ा टप्पा में करीब 3 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया जा रहा है। जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने पर ग्राम मरखेड़ा टप्पा, करहोला, खामखेड़ा, खिरैटी, बिछुआ, पिपलिया, महुआखेड़ा समेत दो दर्जन गांव के लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
हमारी केन्द्र व राज्य की सरकार लगातार गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित, युवा, महिला सभी वर्गो को समाहित कर सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
आपको बता दें कि क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने विकास पर्व के अंतर्गत कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ 2 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, पौने तीन लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य, एवं एक लाख रुपए की लागत से टीन शेड निर्माण क़ा भी भूमि पूजन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811