Let’s travel together.

दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होनेजाने वाले उन्नतशील कृषकों का स्वागत कर किया रवाना 

0 164

सी एल गौर  रायसेन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह जिसमें हमारे देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से ध्वजा रोहणकर देश के लिए संदेश दिया जाता है ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उन्नतशील कृषकों का भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा पुष्प माला से स्वागत कर उन्हें शुभ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। उल्लेखनीय है कि रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र से कृषकों को गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस दोनों ही राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विधानसभा वार प्रत्येक मंडल से कृषकों की चयन सूची बनाकर उन्हें नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में भेजा जाता है। इस प्रकार की अनुकरणीय पहल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ कराई गई है जिसका क्षेत्र के नागरिकों ने स्वागत किया है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्र के दर्जनों कृषक प्रतिनिधि इस गरिमामय समारोह के साक्षी बनेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने दिल्ली जाने वाले उन्नत कृषक प्रतिनिधियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811