विदिशा। समीपस्थ स्थल सांची में स्थित महाबोधि सोसायटी परिसर में प्रख्यात पुरातत्वविद एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इतिहास, पुरातत्व और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए इतिहासप्रेमियों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका आत्मीय सम्मान किया।
इतिहास संकलन समिति, जिला रायसेन एवं ‘विदिशा की विरासत’ समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

वैसनगर और बीजा मंडल
समारोह में ‘विदिशा की विरासत’ की ओर से डॉ. नारायण व्यास को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अभिनंदन पत्र में उनके पुरातात्विक योगदान के साथ-साथ विदिशा के प्राचीन वैसनगर तथा ऐतिहासिक बीजा मंडल से संबंधित उनके उल्लेखनीय कार्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। उनके द्वारा इन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों के पुरातात्विक महत्व, संरक्षण और अध्ययन को सामने लाने के लिए किए गए कार्यों को विदिशा की ऐतिहासिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

अभिनंदन पत्र में कहा गया कि डॉ. व्यास का पुरातत्व के प्रति समर्पण और स्मारकों के संरक्षण में विशेष योगदान हैं।, वैसनगर की प्राचीन पहचान और बीजा मंडल की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत को समझने तथा संरक्षित करने की दिशा में उनके योगदान को विदिशा क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि माना गया।अभिनंदन पत्र का वाचन आचार्य शिवकुमार तिवारी ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. नारायण व्यास ने भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व के क्षेत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्राचीन धरोहरों के संरक्षण, ऐतिहासिक स्थलों के अध्ययन और भारतीय विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं। डॉ. व्यास को पद्मश्री सम्मान मिलना सांची, विदिशा और रायसेन सहित पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर डॉ. नारायण व्यास को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ इतिहासकारों एवं पुरातत्वविदों डॉ. ओटा, पूर्व महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), श्री सत्यनारायण शर्मा, इतिहास पुनर्लेखन समिति मध्य प्रदेश के संयोजक, गोविंद देवलिया तथा राजीव चौबे, रायसेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में सी.एल. गोयल, मनोज पांडे, आचार्य शिवकुमार तिवारी, पत्रकार आर.के. बॉस, पत्रकार रवि प्रजापति, वैष्णवी राजपूत, डॉ. अहमद अली (भोपाल), प्रकाश जोशी एडवोकेट, अरविंद श्रीवास्तव, मनमोहन बंसल, एस.एन. शर्मा, चक्रवर्ती जैन एडवोकेट, बृजकिशोर गोयल, प्रवीण शर्मा, अवधेश दुबे, विजय शर्मा धौलखेड़ी, सुभाष जैन, राजेंद्र कटारे, सुरेंद्र राठौर, राजकुमार शर्मा, नंदकिशोर तिवारी, वीरेंद्र शर्मा, ऋषि जालोरी, डॉ. राजेश बंसल, डॉ. परमानंद मिश्र, कवि सुरेंद्र श्रीवास्तव, तोशिब अहमद एवं तोहिद अहमद सहित बड़ी संख्या में इतिहास एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने डॉ. नारायण व्यास के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार माना।