-टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार
– टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की दी जानकारी युवाओं से गांव गांव जागरूकता फैलाने का आह्वान,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगांव में क्यनोवा जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत माता को टीबी के प्रमुख लक्षण, बचाव, जांच, उपचार तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं की भूमिका के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में माय भारत की डिप्टी डायरेक्टर मोनिका मेम, डॉ. नीलेश चौरसिया, बी जय नारायण शर्मा, एसटीएस संतोष सिंह जाटव, एसटीएलएस विनीत खरे, टबीएचवी राम सिंह ओढ़ देहगांव एमपीएस राजेश खरारे सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने स्वयंसेवकों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गैरतगंज श्री हर्षित चौधरी, ब्लॉक मेडीकल आफ़ीसर डॉ. संदीप यादव, डाक्टर नीलेश चौरसिया,तथा बीपीएम संजीव तिग्गा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर माय भारत वालिंटियरो से मुलाकात की। अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें समुदाय के बीच जाकर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दें तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करें।
टीबी की भ्रांतियों को दूर करने पर जोर
स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को टीबी के प्रमुख लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व, बचाव के उपाय तथा टीबी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी। स्वयंसेवकों को बताया गया कि जागरूकता के माध्यम से टीबी की पहचान और उपचार को लेकर लोगों में सकारात्मक वातावरण बनाया जा सकता है।
गांव-गांव पहुंचेंगे माय भारत वालिंटियर एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा गांवों एवं समुदायों के बीच पहुंचकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करेंगे तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे।

युवाओं ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प
प्रशिक्षण सत्र में शामिल माय भारत वालिंटियरो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। युवाओं ने कहा कि वे समुदाय के बीच जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच कराने और उपचार के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
टीबी मुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जन-जागरूकता अभियान को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।