Let’s travel together.

मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प

0 74

गौ सेवा के लिए दान किए ग्यारह हजार

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

समाज में वर्षों से चली आ रही मृत्युभोज और तेरहवीं जैसी प्रथाओं को समाप्त करने की दिशा में यादव समाज ने एक सराहनीय पहल की है। नगर के वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद ओमकार यादव,बलवीर यादव संतोष यादव की माता स्व. रूपा बाई यादव पति रामसेवक यादव का 80 वर्ष की आयु में निधन के बाद परिवार ने तेरहवीं का आयोजन नहीं करने और इसके स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया। रविवार को नगर के गुप्ता मैरिज गार्डन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें यादव समाज के वरिष्ठ समाजजन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में स्व. रूपा बाई यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान समाजजनों ने मृत्युभोज एवं तेरहवीं जैसी परंपराओं पर विचार-विमर्श करते हुए इन्हें समाज से समाप्त करने की आवश्यकता बताई। वक्ताओं ने कहा कि किसी परिवार में मृत्यु के बाद पहले ही दुख की स्थिति होती है। ऐसे समय में अनावश्यक सामाजिक खर्च का बोझ परिवार पर डालने के बजाय श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से दिवंगत को याद करना अधिक सार्थक है।

परिवार की ओर से तेरहवीं के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा के साथ ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया और सामाजिक कामधेनु सेवा समिति को ग्यारह हजार रुपए गौ सेवा के लिए दान देने का संकल्प लिया। सभा में मौजूद कई समाजजनों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए भविष्य में मृत्युभोज जैसी प्रथाओं को बढ़ावा नहीं देने का संकल्प लिया।

पहले भी समाजजन कर चुके हैं पहल

यादव समाज में इससे पहले भी कई समाजजनों द्वारा तेरहवीं जैसी प्रथा को बंद कर केवल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा चुकी है। समाजजनों का कहना है कि ऐसी पहल धीरे-धीरे सामाजिक बदलाव का माध्यम बन रही है। यादव समाज की इस पहल का असर अन्य समाजों में भी देखने को मिल रहा है और कई परिवार अब मृत्यु के बाद होने वाले अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचते हुए श्रद्धांजलि सभा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |     अंबाडी में दशरथ-कैकेयी संवाद ने किया भावुक, सेमरा में केवट की भक्ति ने मोहा मन     |     डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ     |     आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज      |     शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर को.तीनबत्ती पर होगा ‘जिन शासन के सम्राट की संयम यात्रा’ का मंचन     |     भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की सादगी और युवाओं के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811