भोपाल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा नवनियुक्त एप्रेंटिस के लिए मार्केटिंग एवम वसूली में दक्षता प्राप्त करने हेतु आंचलिक कर्मचारी प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जिसका उदघाटन क्षेत्र प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक एवम अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री नायक ने सभी एप्रेंटिस को बैंक में ईमानदारी एवम निष्ठा पूर्वक कार्य करने पर जोर दिया मुख्य प्रबंधक ए पी सिंह ने बैंक की वसूली नीति एवम एक मुश्त समझोता प्रस्ताव पर व्याख्यान दिया वहीं राजभाषा एवम मार्केटिंग मुख्य प्रबंधक राजीव तिवारी तथा प्रबंधक सुनील सोन्हिया ने मार्केटिंग पर व्याख्यान दिए संकाय प्रमुख नीलिमा जैन ने आवास ऋण एवम वाहन ऋण के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया उल्लेखनीय है कि क्षेत्र प्रमुख श्री नायक ने सर्वत्र भारत स्थित सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस हेतु पहली कार्यशाला की शुरुआत की पहल की