Let’s travel together.

उत्तराखंड: माता कोट भ्रामरी के दरबार में पहुंची 120 गांवों की होली, भक्तों ने चढ़ाया अबीर-गुलाल

0 624

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में माता कोट भ्रामरी के दरबार में 120 गांवों के लोग होली लेकर पहुंचे. श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में होली गीत गाकर त्योहार मनाया, साथ ही अबीर गुलाल भी चढ़ाया.

उत्तराखंड स्थि​त कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर में खड़ी होली यानी रंगों की होली फाल्गुन एकादशी से शुरू हो जाती है. इसमें एकादशी व द्वादशी को होल्यार अपने अपने गांव में होली गायन करते हैं. वहीं इसके बाद त्रयोदशी को शिव मंदिरों में और चतुर्दशी को कत्यूर घाटी में स्थित माता के मंदिर में दूर दूर से होल्यार पहुचते हैं. इसी सिलसिले में यहां बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और अबीर गुलाल चढ़ाया.

माता भ्रामरी का मंदिर कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है. कत्यूर क्षेत्र के लोग माता को कुलदेवी भी कहते हैं. बागेश्वर में फाल्गुन चतुर्दशी के दिन प्रत्येक गांव की होली नगाड़ों व निशाण लेकर माता भ्रामरी के मंदिर पहुंचती है.
बागेश्वर के गरुड़ तहसील में स्थित माता भ्रामरी के मंदिर में सुबह छह बजे से शाम तक अलग अलग गांव के होल्यार भजन व जयकारे लगाते हुए पहुंचे और माता के दरबार में होली गायन किया. इसके अलावा श्रद्धालुओं ने माता को अबीर गुलाल भी चढ़ाया. लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में पहुंचकर सच्चे मन से माता की आराधना करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. होली के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर त्योहार मनाया.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811