Let’s travel together.

जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी

0 359

– बीते 10 मार्च को हुए हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

– इस हादसे में युवती समेत चार लोगों की हो चुकी है मौत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी एक जैन परिवार में 10 मार्च को जिस बेटी की डोली उठनी थी उसकी अब 6 दिन बाद अर्थी उठी है। दरअसल बेटी की शादी करने के लिए परिवार बीते दिनों चार वाहनों से गंज बसौदा जा रहा था, तभी एक वाहन में सवार बेटी (दुल्हन) सहित 6 लोग घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी घायलों को भोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। अब जिस घर से बेटी की डोली उठना थी, वहां से अब आज उसकी अर्थी उठी।

10 मार्च को होने थी युवती की शादी-

बताया जाता है कि 10 मार्च को हुए सड़क हादसे में युवती के जीजा सहित दोनों वाहनों के चालकों की मौत पहले हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे कोलारस नगर में शोक का माहौल है। कोलारस निवासी अनिल जैन की बेटी साक्षी जैन की शादी 10 मार्च को होनी थी।
इसलिए लिए वधु पक्ष का पूरा परिवार चार अलग-अलग वाहनों में शिवपुरी के कोलारस से गंजबसौदा जा हरा था। जैसे ही परिवार के वाहनों का यह काफिला अशोकनगर के नई सराय व शाढ़ारो रोड से गुजर रहा था तो जिस वाहन में साक्षी बैठी थी, वह कार सामने से आ रही एक बुलेरो वाहन से तेज गति में जा टकराई थी।

कोमा में थी साक्षी-

इस सड़क दुर्घटना में मौके पर ही साक्षी के जीजा वैभव जैन की मौत हो गई थी, जबकि साक्षी व दोनों वाहनों के चालक सहित 6 लोग घायल हो गए थे। घटना के दो दिन वाहन चालकों की मौत हो गई। अब रविवार को साक्षी जो कि कोमा में थी, उसकी भी मौत हो गई। साक्षी के शव का सोमवार को कोलारस में अंतिम संस्कार किया। इस घटना को लेकर हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि जिस घर से बिटिया की डोली उठना थी, अब वहीं से उसकी अर्थी गई। इधर इस पूरी घटना के बाद से जैन परिवार में शोक व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811