सुरेंद्र जैन धरसीवां
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के ग्राम सोंडरा स्थित फार्च्यून फेक्ट्री की मनमानी से परेशान किसान आज सुबह से ही अपनी जमीन मुक्त कराने की मांग को लेकर हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया.

मौके पर मौजूद सरपंच संतोष साहू ने बताया कि गांव के किसान किशन निषाद की फार्च्यून फेक्ट्री के समीप कृषि भूमि है जिस पर वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का लालन पालन करता था लेकिन कुछ साल पहले फार्च्यून फेक्ट्री प्रबंधन ने उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया.

पीड़ित किसान पुलिस प्रशासन से लेकर हर जगह अपनी जमीन वापसी की गुहार लगाया राजस्व विभाग में भी सीमांकन में उसकी ही जमीन निकली लेकिन उसे कब्जा नहीं मिला .जब सभी तरफ से न्याय की आश खत्म हुई तब उसने आत्मघाती कदम उठाया है..जैसे ही उन्हें जानकारी मिली वह मौके पर आए उसे उतरने बहुत समझा रहे लेकिन वह नीचे नहीं उतर रहा