Let’s travel together.

कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा

0 105

ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ गूंजे जयकारे , दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा सहित 40 गांव के ग्रामीण हुए सम्मिलित

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ मां कर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में साहू समाज के भक्तों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मां कर्मा जी की शोभायात्रा में दीवानगंज, अंबाडी , सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, मुस्काबाद, सत्ती, बांसिया, हिनोतिया, टापरा, भंवर खेड़ी, अनंतपुरा, दहीडा, बालमपुर, देहरी, सहित 40 से ज्यादा गांवों से भी ग्रामीण श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा साहू मंदिर अंबाडी से प्रारंभ होकर अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर, चांदनी चौक शिव मंदिर सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस साहू मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान भक्तजन ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन पर मां कर्मा के जयकारे लगाते हुए नाचते और गाते हुए चल रहे थे, पीछे पीछे महिलाएं गीत गाते हुए नाच रही थी। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा के दौरान लगभग हर घर के सामने मां कर्मा की पूजा की गई, प्रसाद चढ़ाया गया। जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल बना रहा।
कर्मा जयंती को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने अपने घरों के आंगन को सुबह ही लिप-पोत कर मां कर्मा के स्वागत की तैयारी कर ली थी। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। शोभा यात्रा वापस साहू मंदिर पहुंचने पर सभी देवी देवताओं और मां कर्मा की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम तक भजन कीर्तन और भोजन का कार्यक्रम चलता रहा
साहू समाज के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हर साल कर्मा जयंती के उपलक्ष में ग्राम अंबाडी में मां कर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसमें आसपास के गांव के ग्रामीण मुख्य रूप से सम्मिलित होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811