Let’s travel together.

स्कूल चलें हम अभियान-2023 का शुभारम्भ हुआ, विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये

0 83

 

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से स्कूल चलें हम अभियान-2023 का शुभारम्भ किया। इसी कड़ी में सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर शामिल हुए।


महापौर मुकेश टटवाल वार्ड-17 ढांचा भवन स्थित मॉडल स्कूल में स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम के तहत शामिल हुए। महापौर ने इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की ओर उन्हें परीक्षा और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये मार्गदर्शन दिया।

शासकीय जॉल सेवा निकेतन उमावि में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा, प्राचार्य प्रदीप देशपांडे, पार्षद अनिल गुप्ता, उप प्राचार्य जितेन्द्र पालीवाल, सभी शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद थे।

अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वन्दना की। नगर निगम आयुक्त श्री सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल चलें हम अभियान शासन का अत्यन्त महत्वाकांक्षी अभियान है। शिक्षा की गुणवत्ता में निरन्तर सुधार करना और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना शासन का लक्ष्य है। शासन द्वारा सीएम राइज स्कूल संचालित किये जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों को उत्तम श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा ने कहा कि आज स्कूल चलें हम अभियान का शुभारम्भ पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा परीक्षा में कड़ी मेहनत करें। शिक्षा के साथ जीवन में अच्छे संस्कारों का होना भी बहुत आवश्यक है। विद्यार्थी संस्कारवान बनें और एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने माता-पिता, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करें।
अतिथि उद्बोधन के पश्चात सभी ने शाजापुर के ग्राम गुलाना से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर देखा। स्कूल चलें हम के अन्तर्गत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की गई और उनका मार्गदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811