Let’s travel together.

महादेव पानी ईको टूरिस्ट प्लेस पर पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध

0 749

दीपक कांकर रायसेन

बारिश में प्रकृति के बीच छुट्टी के दिन मौज-मस्ती करते हुए पिकनिक मनाना किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है। इसको समझने के लिए मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से आई यह तस्वीरे देख लीजिए यहा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी महादेव पानी झरने पर भोपाल सहित आसपास के इलाकों से पहुंचे हजारों की संख्या में पर्यटक मुसीबत का शिकार हो गए। बारिश के कारण महादेव पानी झरने क्या आसपास छोटे बड़े नाले उफान पर आ गए जिससे करीब 5 हजार से ज्यादा पर्यटक इधर-उधर फंस गए थे । लेकिन भोपाल ईटखेड़ी के 15 वर्षीय विहान सेन का पानी में बहने के बाद आज सुबह शव बरामद हुआ था। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो वहां मौजूद किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद अब स्थानीय प्रशासन ने इस ओर सतर्कता दिखाते हुए फिलहाल इस स्थान महादेव पानी ईको टूरिस्ट प्लेस पर पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आज सुबह युवक का शव मिलने के बाद रेंज के आईजी इरशाद वली ने रायसेन कलेक्टर एसपी के साथ घटना स्थल का दौरा किया। जिसके बाद यहा आगामी आदेश तक मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। हम यहां बता दें कि भोपाल राजधानी के नजदीक प्रकृति की गोद में बसा रायसेन जिले का ईको टूरिज्म स्थल महादेव पानी पर रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं वही छुट्टी के दिनों में यह संख्या 20 से 30 हजार तक पहुंच जाती है। जिस कारण लोगों को संभालना यहां तैनात जवानों के लिए बड़ी चुनौती साबित होती हैं।

-भारी बारिश के बीच भी लोग मौज-मस्ती से नहीं चूक रहे हैं. ऐसी मौज मस्ती कल भोपाल के महादेव पानी में लोगों को भारी पड़ गई. रविवार होने के चलते करीब दस हजार से ज्यादा लोग महादेव पानी घूमने गए थे. दिन भर हो रही बारिश की वजह से रास्ते की गोपी घाट पुलिया पर बाढ़ का पानी आ गया, इससे यहां पर्यटक फंसे रहे. सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा. इस दौरान एक 15 वर्षीय बालक बह गया था. रेस्क्यू टीम ने रात 3 बजे जिसका शव बरामद किया।


रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के अनुसार तेज बारिश के चलते महादेव पानी पहुंचने वाले रास्ते पर बनी एक पुलिया पर 3 से 4 फीट पानी आ गया था. इससे पर्यटक फंस गए, जिन्हें वन विभाग और पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सा बांधकर सुरक्षित निकाला लिया। इस दौरान एक 15 वर्षीय की मौत हो गई. जबकि जान बचाने जद्दोजहद में रायसेन जिले के महादेव पानी में रविवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इससे पहले भी इस स्थान पर भोपाल के ही सात युवक पिकनिक मनाने के दौरान पानी में बहकर डूब गए थे।

भोपाल राजधानी के पास महादेव पानी पिकनिक स्पॉट के झरने पर छुट्टी के दिनों में 20 हजार से भी ज्यादा पर्यटक पिकनिक मनाने और नहाने के लिए पहुँच जाते हैं। लेकिन वन विभाग ओर पुलिस द्वारा यहां लोगों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार की कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि वन विभाग से इको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर चुका। न्यूज़ स्टेट की टीम ने आज मौके पर जाकर कल हुए हादसे के बाद ग्राउंड जीरो से स्थिति का जायजा लिया। और जाना कि यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से कोई भी इंतजाम नहीं है।

कल हुए हादसे के बाद से स्थानीय वन विभाग बिहार सतर्क है पुलिस के आला अधिकारियों के दौरे के बाद आखिरकार फिलहाल यहां पर्यटकों के आने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए। क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी श्री विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मौसम विभाग की चेतावनी और पर्यटको की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए यहां आने वाले सभी सैलानियों के लिए रोक लगा दी गई है स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन अगला आदेश जारी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811