बरेली से यशवन्त सराठे की रिपोर्ट
राजधानी भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा अबैध मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ चलायें जा रहे अभियान में बरेली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।मुखबिर की सूचना मिलने प्रकार में 26 किलो गांजा 2लाख 50 हजार की कीमत कस्बा बम्हौरी के रास्ते बरेली लाया जा रहा था।
थानाप्रभारी आशीष सप्रे के निर्देशन में टीम गठित कर खरगोन ब्रिज के पास खड़ी कर कार की घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्र. 465/2023 धआरआ8/20 एन डी टी एस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।