शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल ने नगर के अनेक अयोध्यानगर स्थिति झांकी पर पहुचकर माता की महाआरती की।
नवरात्रि के अवसर पर अयोध्यानगर में स्थापित माता की झांकि में महाआरती का का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल साथियों सहित माता के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने महाआरती की और पूजन अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर एवं चबूतरा निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए विधायक निधी से 1 लाख रूपय की राशि स्वीकृत की और साथ ही कहा कि इस आप सभी के साथ हूं आगे जो भी जरूरत होगी उसके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और सहयोग करता रहूंगा।
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, प्रकाश पटेल, नवलकिशोर बब्लू यादव, संजय राय, राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, नीरज यादव, पार्षद ओमकार यादव, आशीष लोधी आदि सहित दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में महिला- पुरुष मौजूद थे।