Let’s travel together.

TODAY::राशिफल मंगलवार 15 मार्च 2022

0 116

मेष-थोड़ा सा खराब समय कहा जाएगा। लग्‍न में राहु का आना और द्वादश भाव में सूर्य का जाना हो रहा है। ये संतान से दूरी, प्रेम से दूरी और थोड़ा स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित करता हुआ दिख रहा है। कलह से बचें। भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि दिख रही है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभता बनी रहेगी। काली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

वृषभ-सरकारी तंत्र से लाभ होगा लेकिन साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द हो सकता है। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। अपनों के साथ की वजह से व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होती रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। ताम्रपात्र दान करें और अच्‍छा होगा।

मिथुन-थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। कोर्ट-कचहरी से बचें। व्‍यवसायिक संघर्ष बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थ्‍िाति ठीक है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु दान करें। अच्‍छा होगा।

कर्क-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैतृक सम्‍पत्ति की समस्‍या हो सकती है। सीने में विकार हो सकता है। व्‍यवसायिक उथल-पुथल रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य सही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-भाग्‍य में रोड़े अटक सकते हैं। बहुत सारे काम आपके अटकेंगे। फिर भी शुभता बनी रहेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-चोट न लगे। किसी परेशानी में न पड़ें। बचकर पार करें। वाहन का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। प्रेम और संतान का पूरा साथ रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-लग्‍न में केतु आया है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। ध्‍यान देने की जरूरत है। शारीरिक स्थिति में कोई भ्रामक स्थिति पैदा हो सकती है। मन परेशान हो सकता है। मानसिक परेशानी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकता है। प्रेम, संतान, व्‍यवसाय सही चलता रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें। लाल वस्‍तु का दान करते रहें।

वृश्चिक-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-व्‍यापार की अद्भुत स्थिति है। भाग्‍य साथ देगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-स्थिति सही है लेकिन थोड़ा जोखिम भरा है। बचकर पार करें। मन खिन्‍न रहेगा। ध्‍यान दें। बच्‍चों के स्‍वाथ्‍स्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक दबाव आपका बढ़ेगा। बाकी सारी चीजें ठीक रहेंगी। इमोशनली परेशान रहेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। सीने में विकार हो सकता है। व्‍यवसायिक, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कुंभ-आपमें एक अजीब सी ताकत आ जाएगी। व्‍यवसायिक सफलता की ओर जोरशोर से बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। नाक-कान-गला की समस्‍या आ सकती है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्‍त होगा। काल भैरव का दर्शन करना आपके लिए उचित होगा।

मीन-शत्रु बड़े नजदीक आ जाएंगे। आपके मित्र बन जाएंगे। नतमस्‍तक हो जाएंगे। सरकार, राजनीतिज्ञों, बड़े अफसरों का हाथ होगा आप पर। रौब और रुआब बढ़ा हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें। कोई भी ताम्रपात्र पास रखें। अच्‍छा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     करोड़ो की बेशकीमती शासकीय जमीन पर भूमाफियाओं की बुरी नजर     |     त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     माताटीला डैम के टापू में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, सात लोग लापता     |     वरिष्ठ नागरिक पेंसनर्स संघ ने मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा      |     परीक्षा में फेल हुई तो 13 साल की खुशी ने कर ली आत्महत्या     |     राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न     |     संभागायुक्त ने शहरों एवं गांवो में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने दिये निर्देश      |     ऑनलाइन गेम में फंसकर अपनी जान गबाँ दी युवक ने     |     खजाने की खोज: पंचमनगर में हो रही धरोहर से छेड़छाड़     |     आदिवासी अस्तित्व का प्रश्न, अपराधी कौन? -विवेक त्रिपाठी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811