Let’s travel together.

पागलपन का नाटक कर 19 वर्ष से बच रहा था सजा से अंत में हो गई उम्र कैद

123

जबलपुर। हत्या का एक आरोपित पागलपन का नाटक कर 19 वर्ष से सजा से बच रहा था। किंतु अंतत: उसका दोष सिद्ध पाते हुए अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी। यही नहीं उस पर छह लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार की अदालत के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक संदीप जैन ने पक्ष रखा।

यह दी गई दलील

उन्हाेंने दलील दी कि जबलपुर निवासी नंदू उर्फ घनश्याम पर हत्या का आरोप लगा था। 2004 में चुनाव के दौरान राजनीतिक दल में आस्था रखने वाले दो व्यक्तियों में झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपित नंदू ने राइफल से गोली मारकर रविंद्र की दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। लिहाजा, उसके विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चूंकि आरोपित रखूखदार परिवार से ताल्लुक रखता था अत: उसने स्वयं को पागल घोषित कर सजा से बचाव की जुगत भिड़ाई।

दूध का दूध पानी का पानी करना कोर्ट का कार्य :

अदालत ने पूरे मामले पर गौर करने के बाद अपने आदेश में साफ किया कि कोई भी व्यक्ति विकृत है या नहीं, यह साबित करने का दायित्व उसी पर है। मानसिक रूप से कमजोर होने भर से अपराध से दोषमुक्ति मिलना विधि सम्मत नहीं है। यदि ऐसा होने लगे तो प्रत्येक अपराधी स्वयं को मानसिक विकृत करार देकर सजा से बचने लगेगा। अदालतों का पुनीत दायित्व है कि वे न्यायदान की प्रक्रिया में तथ्यों का विवेचन कर दूध का दूध और पानी का पानी करें। न्याय की अवधारणा समाज में दोषी को दंड देने पर आधारित है, चाहे वह कितनी ही प्रभुत्वशाली क्यों न हो।

थाना प्रभारी ने अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था

चूंकि इस मामले में आरोपित के पागलपन का स्वांग साबित हो गया है, अत: उसे सजा सुनाई जाती है। इस मामले में पाटन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811