Let’s travel together.

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क का आकर्षण बनेगा सफेद हिरण

120

भोपाल। सतना जिले में स्थित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी से सफेद हिरण भोपाल लाने की तैयारी चल रही है। इसे वन विहार नेशनल पार्क में बसाया जाएगा।

वन विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी

अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से वन विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि मध्य भारत क्षेत्र में सफेद हिरण देखने नहीं मिलते हैं। सफेद हिरण यहां के पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार

पार्क प्रबंधन ने इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार किया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सफेद हिरण की शिफ्टिंग की योजना बनाई जाएगी।

चित्रकूट क्षेत्र में नजर आते हैं सफेद हिरण

अधिकारी बताते हैं कि सफेद हिरण सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में भी यदा-कदा देखने को मिलते हैं। मुकुंदपुर सफारी में भी सफेद हिरण हैं। सेवानिवृत्त आइएफएस आरजी सोनी बताते हैं कि जैसे सफेद बाघ होते हैं, वैसे ही हार्मोंन में बदलाव के कारण हिरण भी सफेद हो जाते हैं। प्रदेश में इनकी संख्या सीमित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811