Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर और चौराहा के समीप दो दुर्घटनाएं, चार लोग घायल,एक गंभीर

0 91

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है पहले से ज्यादा अब दुर्घटनाएं होने लगी है। ऐसा कोई सा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन 40 किलोमीटर हाईवे पर चार से पांच दुर्घटनाएं ना हो रही हो। इन दुर्घटनाओं से राहगीर सहित आम आदमी भी परेशान हो चुका है।
देर शाम बालमपुर के ईट भट्टों पर काम कर अपने घर सलामतपुर लौट रहे शिवा सिसोदिया को अज्ञात वाहन ने बालमपुर चौराहे के नजदीक जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले दीवानगंज के निजी अस्पताल लाया गया जहां पर गंभीर होने पर भोपाल भेज दिया गया।
वहीं दूसरी घटना बालमपुर घाटी पर हुई। जब भोपाल से अपने गांव काली टोर लौट रहे मोटरसाइकिल को एक सवारी ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला सहित दो पुरुष घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल निजी काम से गए राहुल, रेशमा और यश भोपाल से शाम के समय अपने गांव काली टोर पिपरई लौट रहे थे जैसे ही बालमपुर घाटी के समीप आए तो सामने से आ रहे सवारी ऑटो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से राहुल रेशमा और यश रोड पर गिरकर घायल हो गए जिनको दीवानगंज के निजी अस्पताल में लाकर इलाज कराया गया। हालांकि उनके साथ एक छोटी बच्ची भी सवार थी हालांकि उसको किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई।
पिछले सप्ताह भी इस रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है 3 महीने के अंदर ही पांच लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल 15 किलोमीटर मार्ग पर हो चुके हैं।
रोज इतनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जबकि आसपास के कई रोड को फोर लाइन में बदला जा चुका है लेकिन भोपाल विदिशा हाईवे को फोर लाइन में नहीं बदला जा रहा है। जबकि रोजाना 11 से 12 हजार वाहन इस रोड से निकलते हैं। इतना अधिक ट्रैफिक होने के बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा रोड तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811