रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
नेशनल हाईवे 45 होशंगाबाद रोड से बाईपास होते हुए देवरिया के लिए मार्ग प्रस्तावित हुआ था जिसका कार्य 10 साल बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है कुछ भाग का निर्माण हुआ है बाकी का पूरा का पूरा निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है इस सड़क से 12 गांव के ग्रामीण निकलते हैं जबकि ज्यादातर दूध का व्यापार करने वालो का आना जाना ज्यादा होता है मंडकासियां निवासी हाकम सिंह गुर्जर बताते हैं कि यह मार्ग 10 साल से अधूरा है जिसके कारण बारिश के समय आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके कारण दूध का व्यापार करने वालों को बारिश के समय में बहुत दिक्कत आती है कई वाहन चालक तो दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं मंदिर दर्शन करने आने वाले रजनीश नागर बताते हैं कि मंदिर पहुंच मार्ग बारिश के समय बदहाल स्थिति में दिखाई नजर आता है जिसके कारण मंदिर पहुंचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है रोहित ठाकुर बताते हैं कि मंदिर पहुंचने के लिए बारिश के समय में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है पूरा का पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है आने जाने वालों को बहुत परेशानी होती इस और जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते 10 साल से ज्यादा के समय होने के बाद भी आज तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है