Let’s travel together.

विक्रम नववर्ष पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा धाम में पूजा-अर्चना की

0 65

-सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

भोपाल ।विक्रम संवत 2082 का प्रथम दिन आज उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विक्रम नववर्ष पर पचमठा धाम पहुंचकर आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल सूर्य उपासना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म व अध्यात्म हमारी सबसे बड़ी ताकत है। माँ भगवती की आराधना के नौ दिन हमें सही दिशा में काम करने की ताकत देते हैं। माँ की कृपा सभी पर रहे और हम सब जन कल्याण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने राम दरबार को माँ बीहर के तट पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि राम दरबार के सदस्य नई चेतना के उदय का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी सहित राम दरबार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811