Let’s travel together.

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 187

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सांकरा निको।सिलतरा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू में मूँगाडीह श्रमिक कालोनी के पास अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सिलतरा चौकी पुलिस को ने सूचना मिली कि चौकी क्षेत्रांतर्गत मूंगाडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों तथा थाना प्रभारी धरसंीवा के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ऐश्वर्य चंद्रवंशी निवासी बेमेतरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में ऐश्वर्य चंद्रवंशी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ऐश्वर्य चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 33 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 313/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- ऐश्वर्य चंद्रवंश्ी पिता स्व. ओंकार चंद्रवंशी उम्र 55 साल निवासी ग्राम खुडमुडी थाना बेरला जिला बेमेतरा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811