Let’s travel together.

स्वामी विवेकानंद ने बढ़ाया भारत का मान : जीवनसिंह पाल,शिकागों सम्मेलन के 131 वर्ष होने पर सगोंष्ठी

0 163

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

स्वामी विवेकानंद युवाओ के आदर्श है, जिन्होने उस दौर में भी जब अग्रेजों का बोलबाला था, तब विदेश में जाकर भारत का मान बढ़ाया, हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाया। उपरोक्त बात सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह पाल ने कही। वह नगर में सामजिक संस्था सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकांनद के शिकागो में हुए सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने को 131 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को संगोष्ठी के दौरान बोल रहे थे। सेवा समिति के सचिव अमित जैन ने बताया कि पटेल नगर स्थित संचेतना केन्द्र पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रहमकुमारी मंजू दीदी, राजेश यादव, जितेन्द्र मैना, घनश्याम गोस्वामी, अचल जैन आदि ने शिकागो सम्मेलन के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्पकालीन समय में देश की संस्कृति व सहित्य को सहजने का कार्य किया। उनके आदर्श आज अपने जीवन में उतारने की आवश्कता है, क्योकि आज जिस प्रकार युवा पश्चात संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहे है, उसे रोकने के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शो की आवश्यकता है। तभी हम देश को परम वैभव की ओर ले जा सकते है। इस दौरान सेवा समिति व स्वामी विवेकानंद र्स्पोटस एकाडमी के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811