Let’s travel together.

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न

0 199

 

पत्रकार किसी दल का नहीं होता बल्कि जनता की आवाज होता है: भदौरिया

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के सानिध्य में स्थानीय मानस भवन में संपन्न हुआ,जिसमें जिले के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई जिसके बाद जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया वही जिला महासचिव राम अवतार पाली ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।आयोजित सम्मेलन में प्रदेश से आए प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो.अली, प्रदेश सचिव रामकिशोर अग्रवाल, प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव सहित सागर, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी जिले के जिला अध्यक्ष एवं महासचिव ने अपने-अपने विचार सदस्यों के समक्ष रखे। प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और सभी पत्रकार लगन ईमानदारी से कार्य करें, जो पत्रकारों की समस्याएं होती हैं उन्हें सरकार तक अपना ही संगठन ही ले जाता है और अपनी मांगों को पूरी करने के लिए कहता है, अनेक मांगे सरकार ने मानी भी है, पत्रकार किसी दल के नहीं रहते वह जनता की आवाज होते है एवं सच्चाई का आईना दिखाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया व दमोह विधायक अजय टंडन रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में हटा विधायक पीएल तंतुवाय, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व नगर पालिका दमोह अध्यक्ष पं. मनु मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पथरिया लक्ष्मण सिंह, नगर पालिका पथरिया अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा, ठेकेदार भरत पटेल शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत हुए पत्रकारों एवं देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार आजम खान ने किया वही आभार प्रदर्शन संभागीय उपाध्यक्ष नरेंद्र चोकरिया ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811