Let’s travel together.

डांस के लिए घर से भागी थीं मनीषा रानी लॉकअप में गुजारा दिन डांसर और वेटर का किया काम

126

इन दिनों ओटीटी शो बिग बॉस 2 दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इस शो को सुपर स्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। पुनीत के शो से आउट होने के बाद मनीषा रानी बिग बॉस के घर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी लाइफ के स्ट्रगल पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें बचपन से डांस पसंद है। वह डांस के लिए घर छोड़कर भाग गई थीं। कुछ दिनों तक कोलकाता में वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया।

मनीषा ने बताया कि डांस उनकी पहली पसंद है। लेकिन पिताजी नहीं चाहते थे कि वो डांसर बने। उन्होंने कभी इसकी इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा, मैं घर से भागी तो कोलकाता चली गई। मैं डांस सीखना चाहती थी और मेरे पिता मुझे इसकी अनुमति नहीं दे रहे थे, इसलिए मैंने अपने पिता को एक लेटर लिखा और मैं एक दोस्त के साथ भाग गई। मनीषा बिना टिकट के सफर कर रही थीं इसलिए उन्हें 2 घंटे थाने में रहना पड़ा। मनीषा ने बताया कि उन्होंने एक बदहाल घर में रहकर संघर्ष किया। जहां बहुत गंदगी थी, दिन-रात मच्छर काटा करते थे।

मनीषा ने बताया कि वह घर वापसी नहीं चाहती थीं। उनका सपना एक ऐसा जीवन जीना था, जिसका के बारे में वह बचपन से सोचा करती थी। उन्होंने कोलकाता में रहने का फैसला कर लिया था। यह मनीषा की लाइफ का ऐसा समय था जब उन्होंने अपनी जीविका के लिए शादियों में बैकग्राउंड डांसर और वेट्रेस के तौर पर काम किया। इसके लिए सफेद कमीज और काली पेंट पहनकर 9 घंटे खड़ी रहती थीं। मनीषा बताती हैं कि मैं 8 घंटे तक वेट्रेस के रूप में खड़ी रहती और स्वादिष्ट भोजन को देखती रहती। हम बारी-बारी से बैठते और जल्दी-जल्दी कुछ खाने-पीने की चीजें चखते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811