Let’s travel together.

हटा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नाबालिग ने किया फायर

100

 दमोह । जिले के हटा तहसील के सरस्वती स्कूल में एक छात्र ने रिवाल्वर से हवाई फायर की और बाइक उठाकर साथी के साथ चला गया। स्कूल में मौजूद शिक्षक गोली की आवाज सुनकर सकते में आ गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान की गई है। जांच के बाद पता चला की रिवाल्वर नकली थी। पुलिस ने किशोर और उसके परिजनों को समझाया। बता दें कि इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का क्रेज बना आफत

बता दें इस समय युवाओं में इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का क्रेज चल रहा है। हटा के सरस्वती शिशु मंदिर में भी एक किशोर रील बनाने पहुंच गया और स्कूल के परिसर में हवाई फायर कर मोबाइल में यह वीडियो बना रहा था। गोली की आवाज सुनकर शिक्षक दहशत में आ गए। जब स्कूल में प्राचार्य सहित स्टाफ काम कर रहा था तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। सब स्कूल के बाहर आ गए। प्राचार्य ने हटा पुलिस को सूचना दी और स्कूल में लगे सीसीटीवी को खंगाला, जिसमें हवाई फायर करने वाले किशोर की पहचान कर ली गई।

पहचान कर परिजनों के साथ थाने बुलवाया

हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया की यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। सीसीटीवी के आधार पर उसे पहचान कर परिजनों के साथ थाने बुलवाया। जब किशोर से पूछा तो मालूम चला कि इसने इंंस्‍टाग्राम बनाने के लिए खिलोनानुमा रिवाल्वर से हवाई फायर किया था।

किशोर और उसके परिजनों को समझाइश दी

पुलिस ने किशोर और उसके परिजनों को समझाइश दी की आगे इस प्रकार की हरकत न हो और पुलिस ने किशोर व उसके पिता को समझाकर जाने दिया। इस वीडियो में किशोर पेंट से रिवाल्वर निकालता है बाकायदा हवाई फायर करता है और पीछे आकर रिवाल्वर को दिखाता है और बाइक पर सवार होकर चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |     अंबाडी में दशरथ-कैकेयी संवाद ने किया भावुक, सेमरा में केवट की भक्ति ने मोहा मन     |     डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ     |     आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज      |     शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर को.तीनबत्ती पर होगा ‘जिन शासन के सम्राट की संयम यात्रा’ का मंचन     |     भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की सादगी और युवाओं के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811