सागर। नगर पालिका मकरोनियाके आदिनाथ वार्ड के प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी द्वार का लोकार्पण समारोह शनिवार, 17 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की समाधि के उपरांत समाजजनों के आग्रह पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया द्वारा इस द्वार के निर्माण की घोषणा की गई थी। द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और इसका लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है।
यह समारोह आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद, निर्यापक मुनि श्री अभयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।
इस अवसर पर सकल जैन समाज एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। समाजजनों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि संघ का 3 दिन का प्रवास नेहानगर के बाद 17 अक्टूबर को अंकुर कॉलोनी में होगा जहां पर इस कार्यक्रम के उपरांत मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगे आहारचर्या भी अंकुर कॉलोनी में होगी