Let’s travel together.

लुभावना विज्ञापन देकर कंपनी ने खराब जूता बेचा पांच हजार का हर्जाना

112

 इंदौर। लुभावना विज्ञापन देकर खराब जूता बेचने वाली कंपनी पर जिला उपभोक्ता आयोग ने पांच हजार रुपये हर्जाना लगाया है। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया कि वह ब्याज सहित जूते की कीमत उपभोक्ता को लौटाए। कंपनी को पांच हजार रुपये परिवाद व्यय के रूप में भी देना होंगे।

महू निवासी धर्मेंद्र शुक्ला ने 27 अगस्त 2016 को महू के न्यू प्रफुल्ल स्पोर्ट्स से कोलंबस शू कंपनी का जूता दो हजार रुपये में खरीदा था। जूता एक माह भी नहीं चला और अंगूठे और पंजे से फट गया। चमड़े में दरार भी आ गई। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत दुकानदार से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मामला जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष पहुंचा।

जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग अध्यक्ष बीके पालोदा ने परिवाद का निराकरण करते हुए जूता बनाने वाली कंपनी और विक्रेता को आदेश दिया कि वे जूते की कीमत आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ उपभोक्ता को लौटाए। आयोग ने कंपनी पर पांच हजार रुपये हर्जाना भी लगाया है। कंपनी को पांच हजार रुपये परिवाद व्यय के रूप में भी उपभोक्ता को अदा करना होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811