Let’s travel together.

बच्चों को तरासने का कार्य शिक्षक का होता है- जिला पंचायत सीईओ

0 155

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

निपुण भारत के अंतर्गत मिशन अंकुर कार्यक्रम में कक्षा 1 एवं 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बेच के प्रारम्भिक सत्र का शुभारंभ आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
शासकीय मॉडल उ.मा.विद्यालय शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी द्वारा सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मॉडल प्राचार्य विनय गोपाल बहरे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ श्री मरावी ने प्रारम्भिक सत्र में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कुम्हार गीली मिट्टी को पीट-पीट कर एक घड़े का निर्माण करता है, आपका भी बही दायित्व है कि बच्चों को अच्छे तरीके से अध्यापन कराकर उन्हे श्रेष्ट नागरिक बनाएं। आपका दायित्व किताबों तक सीमित न हो आप उन्हे सामाजिक ओर नैतिक दायित्व भी सिखाएं। उन्होंने कहा कि आज भी जब पुराने शिक्षक कहीं पर दिख जाते है तो मैं चरण बंदन करने से नहीं चूकता”, उनके शानदार अध्यापन और दिए गए संस्कारों के कारण में इतने बड़े पदीय दायित्व का निर्वहन कर रहा हूँ। आप भी पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों का भविष्य बनाने में कुम्हार जैसी रूप रेखा दिखाएं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को प्रणाम करता हूँ, दूसरे चरण में बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर ने बताया कि इस चरण में 80 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जबकि 70 शिक्षक उपस्थित रहे। अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811