Let’s travel together.

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया से टकराई, तीन की मौत

118

गुना।  नेशनल हाइवे-46 पर इंदौर से गुना आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया और उसमें सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र के ग्राम रानीखेजरा और लालपुरिया के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार इंदौर से गुना की ओ आ रही कार क्र. एमपी09 सीजे 4902 दुर्घटना का शिकार हुई है, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश दास आश्रम बिजूर जिला धार, चालक सचिन देपालपुर इंदौर एवं महिला नीलम आगरा उप्र के रूप में हुई है। गाड़ी मालिक सोमिल माली निवासी देपालपुर और गाड़ी में मिले मोबाईल के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811