सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जब तक पृथ्वी पर वृक्ष हैं तभी तक मानव जीवन है जिस दिन पृथ्वी पर वृक्ष नहीं होंगे स् दिन मानव मानव जीवन भी समाप्त हो जाएगा।

यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक अग्रवाल ने कही सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र में लगभग सौ एकड़ भूमि में शानदार ऑक्सीजोन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विवेक अग्रवाल ने आगे कहा कि वृक्ष ओर मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं वृक्ष कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते है ओर वही ऑक्सीजन संसारी प्राणी की प्राण वायु है ऑक्सीजन के बिना कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता ईंसलिये हमें हमारे प्राणों की रक्षा करने वृक्ष अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए और उनकी रक्षा अपने प्राणों की रक्षा मानकर करना चाहिए।

रोपे गए 500 पौधे
विश्वपर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गोदावरी पॉवर एवं इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में पर्यावरण दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन कर सभी अधिकारी एव कर्मचारियों ने ओधोगिक परिसर में 500 पौधे रोपे संयंत्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत पर्यावरण मिशन लाइफ के लिये जनजागरूकता का प्रचार-प्रसार करते हुयें की गई
इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। तदोपरांत परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे मूलतः करंज, बादाम, कदम, बकुल एवं अन्य छायेदार तथा फलदार आदि प्रजातियों के लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संयंत्र के कार्याकारी निदेशक श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री कुमार अग्रवाल ( निदेशक), श्री विवेक अग्रवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुयें
श्री संजय श्रीवास्तव ( विभागाध्यक्ष, पर्यावरण) ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “बिट प्लास्टिक पाल्यूशन ” विषय मे जानकारी सभी के साथ साझा किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ किया गया।”गोदावरी पॉवर एवं इस्पात लिमिटेड, पर्यावरण संरक्षण के समुचित प्रयास हेतु कृत संकल्पित है।