Let’s travel together.

बस हादसा सिक्स लाइन या पार्किंग

0 160

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन में अलसुबह जबलपुर से रायपुर आ रही जीवन बस सर्विस की यात्री बस सिक्स लाइन पर खड़े ट्रक में घुसने से बस के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में यात्री बस में आगे बैठी मण्डला जिले की आदिबासी महिला राजकुमारी धुरू उम्र 37 साल की दर्दनाक मौत हो गई। यात्री बस में सवार यात्रियों में ज्यादातर यात्री मण्डला मध्यप्रदेश के निवासी हैं जो काम की तलाश में छत्तीसगढ़ आ रहै थे .घरसीवा के शहीद योगेन्द्र शर्मा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ विकास तिवारी ने बताया कि गंभीर रूप घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा भेजा गया है.

इधर सिक्स लाइन पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर हाइवे की पेट्रोलिंग पार्टी के इंजीनियर पीके तिवारी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि सिक्स लाइन पर वाहन खड़े करने के लिए वह समय समय पर मना करते रहते है लेकिन सिक्स लाइन पर ही ट्रक चालक अपने ट्रक खड़े कर देते हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बनता है.सांकरा से सिलतरा तक सिक्स लाइन ओर सिक्स लाइन की सर्विस रोड सर्वाधिक व्यस्त रहती है बाबजूद इसे अवैध पार्किंग का अड्डा बनाने से आये दिन हादसे हो रहे हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811