Let’s travel together.

नशा परोसने वाले रेस्टोरेंट, ढाबों को नेस्तनाबूद किया गया नशे के के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

0 135

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर आशीष सिंह के सख़्त निर्देश पर शराब और नशे के अवैध व्यापार, बिक्री और अन्य काम करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भोपाल में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने कर्रवाई करते हुए अमूल्य गार्डन बावड़िया कला ब्रिज के पास ईश्वर नगर में स्थित रेस्टोरेंट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।आबकारी अधिकारी राजेंद्र मोरी के अनुसार इस जगह पर रेस्टोरेंट बनाकर शराब का अवैध तरीके से व्यापार और वितरण हो रहा था कई बार आबकारी अमले ने छापा मारकर अवैध शराब पिलाते हुए पकड़ा और चलानी करवाई की थी। संचालक द्वारा बिना लाइसेंस शराब पिलाना और बिक्री करना जारी रहा है। अभी 3 दिन पूर्व भी अवैध रूप से शराब पार्टी होते हुए पाई गई थी। जिस पर नोटिस भी जारी किया गया था। संपत्ति *दत्ता परिवार की दिल्ली निवासी की है। इस संपत्ति पर अमूल्य गार्डन में संचालक विजय कुमार मिश्रा द्वारा जमीन किराए पर लेकर रेस्टोरेंट कम, ढाबा चलाया जा रहा था। इस ढाबे में शराब का अवैध विक्रय, शराब पिलाना और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थी*।
शनिवार को एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार, आबकारी अधिकारियों के साथ नगर निगम के अमले ने अमूल्य गार्डन पर नशा के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पूरे रेस्टोरेंट को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियो ने बताया कि इस रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब का पिलाना और बिक्री संबंधी सूचना मिलती रही है। कई बार छापा मारने पर शराब की पार्टी होती पाई गई जिस पर इनको नोटिस जारी किया गया था। लगातार शराब पार्टी इस जगह पर हो रही थी जिसका कोई वैध लाइसेंस भी संचालक द्वारा नही लिया गया था। अमूल्य गार्डन स्थित रेस्टोरेंट के पास अन्य व्यवसायिक गतिविधियों और निर्माण की अनुमति भी नहीं थी।अधिकारियों द्वारा पेपर मांगने पर किसी प्रकार के कागजात और अनुमति संचालक और मैनेजर द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई है। एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम ,पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक कार्रवाई करते हुए पूरे रेस्टोरेंट को जमींदोज कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811