Let’s travel together.

शिवपुरी के तीन आदिवासी जनप्रतिनिधि जाएंगे राष्ट्रपति से मिलने

0 120

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले के तीन आदिवासी जनप्रतिनिधि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे। शिवपुरी जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ महेश आदिवासी, जनपद पंचायत सदस्य कोलारस रामवती आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य गेंदालाल आदिवासी आगामी 7 जून से 11 जून 2023 के मध्य दिल्ली पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलेंगे।इसके लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा तीन आदिवासी जनप्रतिनिधियों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक द्वारा अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास ठकुरपुरा के अधीक्षक बृजेश कुमार जाटव की ड्यूटी लगाई गई है। गौरतलब है कि आदिवासी वर्ग से आने वाले जनप्रतिनिधि, महिला समूह और अन्य गणमान्य नागरिकों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगातार मिल रही हैं और उनके अनुभवों को जान रहीं हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के यह आदिवासी जनप्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे और वहां पर राष्ट्रपति से भेंट करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811