Let’s travel together.

बेरोजगार युवाओं के लिए कल्याणकारी साबित होगी मुख्यमंत्री सीखो, कमाओ योजना

0 101

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री सीखो, कमाओ योजना के सेमिनार में बताया कि इस योजना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड की सुविधा से आर्थिक मदद भी मिलेगी जिससे युवा बिना किसी चिंता के प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ उसी कंपनी और अन्य अंतराष्ट्रीय कंपनी में भी बेहतर जॉब मिलने की गारंटी भी मिल सकेगी।

आईटीआई गोविंदपुरा में आयोजित सेमिनार में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी आईटीआई प्राचार्य कैलाश गोलाई एवं विलास से प्राप्त की एवं मौके पर उद्योगपतियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिया गया।
सेमिनार के आयोजन पर तथा स्किल डेवलपमेंट स्कीम को विकसित करने के उद्देश्य वाली इस महत्वाकांक्षी प्रभावी योजना प्रारंभ करने पर एसोसिएशन एवं उद्योगपतियों द्वारा शासन, प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को सफल बनाने का आश्वासन भी दिया।


गोविंदपुरा इंडस्ट्री एसोसिएशन भोपाल में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत आयोजित सेमिनार में कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, गोविंदपुरा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष, अचारपुरा एवं बागरोदा औद्योगिक संघ के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी सहित महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोपाल कैलाश मानेकर द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811