Let’s travel together.

जिसकी इच्छाएं और कामनाएं अधिक है वह सबसे बड़ा दरिद्री- स्वामी नित्यानंद

0 204

उदयपुरा रायसेन।पचामा में चल रहे 58 वे श्री रामचरितमानस सम्मेलन में क्षेत्र के महान संत ब्रह्मलीन श्री राम बाबा जी, सुहागपुर के ब्रह्मलीन श्री मनमोहन जी मुद्गल, पूज्य संत श्री नित्यानंद गिरी जी की माता जी काशी वासी श्रीमती सावित्री देवी राजोरिया एवं मानव सम्मेलन के स्थाई श्रोता रहे स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई, स्वामी नित्यानंद जी ने कहा कि श्री राम बाबा और मुदगल जी हमेशा से मेरे स्नेही रहे , एवं बहुत ही विनोदी स्वभाव के थे दोनों ने क्षेत्र में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार एवं लोगों के कल्याण में अपना जीवन समर्पित किया है , महाराज जी ने कहा की रोज हजारों लाखों लोग इस संसार से जा रहे हैं परंतु याद केवल उन्हीं को किया जाता है जिन्होंने समाज एवं धर्म के लिए कार्य किया हैं आज हम इन सभी महापुरुषों को याद कर रहे हैं इसका कारण यही है, स्वामी नित्यानंद ने सत्संग में कहा कि मनुष्य की दुर्गति के तीन कारण है कंचन, कामिनी ,कीर्ति इन तीनों में जो फसता है वह नरक गमी होता है । उदाहरण देते हुए कहा कि विषय भोग खुजली के समान है जिस तरह खुजली होने पर उसको खुजलाने में सुख प्राप्त होता है परंतु वह और बढ़ती जाती है इसी तरह विषय भोगों में सुख के साथ-साथ इच्छा तीव्र होती है । और मनुष्य मार्ग से भटक जाता है, परमात्मा तक पहुंचाने के केवल तीन ही साधन है सत्संग, सेवा ,सुमिरन अगर जन्म मरण के बंधन से मुक्त होना चाहते हो तो सत्संग, सेवा ,और सुमिरन में अपनी उर्जा लगाओ ,। मंच संचालक सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने कहा हमारा जीवन और सत्संग तभी सार्थक हो सकता है कि जब हम अपना जीवन का अधिकतम समय भागवत चर्चा एवं भगवान के चरित्र को सुनकर निकाले । कार्यक्रम के संयोजक चतुर नारायण रघुवंशी ने सभी ब्रह्मलीनों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि पचामा को 58 वर्ष सम्मेलन करते हुए क्या प्राप्त हुआ तो हम बड़े गर्व के साथ कहते हैं कि हमें पूज्य सुमन जी के बाद परम त्यागी संत स्वामी नित्यानंद जी प्राप्त हुए, जिनकी कथनी और करनी एक समान है ऐसे पूज्य संत का हमारी सम्मेलन समिति के माध्यम से ग्राम एवं क्षेत्र वासियों को प्रतिवर्ष सत्संग सुनने को प्राप्त हो रहा है यह बड़े ही सौभाग्य का विषय है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811